Spread the love

आनी (कुल्लू), करंट न्यूज़ : जिले के आनी उपमंडल से एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। ड्यूटी पर जा रहे जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव भुहान के तौर पर हुई है।

वह आनी क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग में पंप अटैंडैंट के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद से मृतक के परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार अपने दो अन्य साथियों ईश्वर दास और बबलू के साथ कंडीनाला में पानी की टूटी हुई पाइप लाइन की मुरम्मत करने के लिए निकले था। कंडीनाला तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम था। रास्ते में बबलू नीचे वाले मार्ग से कंडीनाला की ओर निकल गया।

जबकि सुरेंद्र कुमार और ईश्वर दास ऊपर वाले कठिन रास्ते से आगे बढ़ने लगे। इसी बीच खनौली नाले के पास अचानक सुरेंद्र कुमार का पैर फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में जा गिरा। गहरी चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर कानूनसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!