Spread the love

बंजार (कुल्लू), करंट न्यूज़ : गत मार्च माह में हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए प्रसिद्ध लोक गायक एवं एंकर राकेश शर्मा का एम्स बिलासपुर में चिकित्सकों द्वारा सफल उपचार किया गया।

हालांकि, दुर्घटना के बाद उनकी स्थिति को लेकर प्रशंसकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल था, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास और बेहतर इलाज के चलते अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इलाज के दौरान राकेश शर्मा का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी देखरेख की। कई महीनों तक चले उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद अब राकेश शर्मा स्वस्थ होकर अपने दैनिक कार्यों में लौटने के लिए तैयार हैं।

स्वस्थ होने के बाद राकेश शर्मा ने अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, परिजनों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सभी के प्यार, सहयोग और दुआओं ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा।

क्षेत्र के लोगों और उनके चाहने वालों ने राकेश शर्मा के स्वस्थ होने पर खुशी व्यक्त की है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!