Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला के आउटर सिराज के युवा नेता एवं समाजसेवी एडवोकेट रोहित साहसी ने सरकार से अनुरोध किया है कि आनी उपमंडल के तहत रघुपुर क्षेत्र की 6 पंचायत की जनता के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कुल्लू-आनी वाया करशाला-रोहड़ीधार-कोटासेरी सड़क मार्ग पर बस सेवा शुरू की जाए।

चूंकि यह 6 पंचायतों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। आम जनता इसी सड़क मार्ग से अपनी रोज मर्रा की जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचती है। लेकिन विडंबना यह है कि इस सड़क मार्ग से लोगों की सुविधा के लिए कोई भी बस सेवा सीधे जिला मुख्यालय के लिए नहीं है।

साहसी ने कहा के इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जहां एक तरफ मूलभूत सुविधा प्रदान होगी, वहीं दूसरी तरफ रघुपुर क्षेत्र में टूरिज्म की दृष्टि से यहां की अपार प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए पर्यटकों का आवागमन सरकार व स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी मजबूत करेगा।चूंकि रघुपुर गढ़ अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए आज विश्व मानचित्र में स्थान हासिल कर चुका है

कहा कि रघुपुर गढ़, टकरासी, बाहल धार, शुशी चोहड़ा, खनीबाग, चरांदी व चूकदासौर आदि मनमोहक स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बस सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी। वैसे भी रघुपुर क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में यातायात के साधन होना अत्यंत आवश्यक है।

रोहित साहसी ने बताया कि इस बस सेवा से रघुपुर क्षेत्र की 6 पंचायत मुहान, लगौटी, करशैईगाड़, फ़नौटी, टकरासी, बिशलाधार, कोटासेरी आदि पंचायतों की जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मांग की है कि जल्द इस सड़क मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू की जाए। ताकि लोगों को आवाजाही करने में सुविधा हो सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!