Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : हिमाचल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना मनाली एक महिला को 15.240 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनाली पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल विंटेज, चचोगा के समीप स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां किराये पर रह रही एक महिला के कब्जे से 15.240 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अवैध बाजार कीमत लगभग ₹3,04,800 आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला जिला तरनतारन पंजाब की निवासी है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति व इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए गहनता से पूछताछ व जांच की जा रही है।

ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!