कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला परिषद के जरड़-भुट्टी कॉलोनी वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी कमल किशोर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने समर्थकों संग जबरदस्त रैली निकालकर अपने प्रतिद्वंदियों को चौंकने पर विवश कर दिया।
जिस तरह से उनकी रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी, निश्चित तौर पर उससे उनके प्रतिद्वंदियों की नींद हराम होना तय है।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को कमल किशोर ने प्रचार बंद होने की अवधि से पहले पूरे वार्ड में जबरदस्त रैली निकाली। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने लिए जन समर्थन मांगा और उन्हें चुनाव में भारी बहुमत से जीताने की अपील भी की।
रैली के दौरान उनके साथ भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। जिन्होंने पूरे वार्ड में लोगों से कमल किशोर को चुनाव में विजय बनाने की अपील की है।
वहीं, कमल किशोर का कहना है कि उन्हें अपने वार्ड की जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है। जिससे वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। क्योंकि उन्हें वार्ड में रहने वाले बड़े नेताओं का भी पूरा आशीर्वाद है।
ऐसे में तय है कि कमल किशोर चुनाव परिणाम में बड़ा उलट फेर कर सकते हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों ने भी रैली निकाली।
लेकिन जिस तरह से कमल किशोर की रैली में जन समुदाय उमड़ा, उससे निश्चित तौर पर चुनाव परिणाम उनके पक्ष में रहने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।