नई दिल्ली/ मंडी, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश सहकारिता विभाग में अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के पद पर मंडी में तैनात राजेश जसवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजेश जसवाल बीते लगभग 27 वर्षों से सहकारिता विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में मंडी जिला में अस्सिटेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के पद पर तैनात हैं।

सहकारिता विभाग में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए बीते दिनों उन्हें दिल्ली में वर्ल्ड कल्चरल एंड एनवायरमेंट प्रोटक्शन कमिशन द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। जो कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता विभाग के लिए गर्व का विषय है।

डॉ राजेश जसवाल ने इस उपाधि के लिए विश्व स्तरीय संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। ताकि हिमाचल प्रदेश में सहकारिता को आंदोलन के तौर पर आगे बढ़ाया जा सके।