मंडी, करंट न्यूज़ : हिमाचल के मंडी जिला की सुंदरनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टे के 2 मुख्य सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने उनसे इस वर्ष की अभी तक कि चिट्टे सबसे बड़ी खेप 134 ग्राम बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस की टीम ने डैहर क्षेत्र अलसू चौक पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ़ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया, कार में 2 व्यक्ति सवार थे।

चेकिंग करने पर कार में एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें 134 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू पुत्र रामशरण तथा 33 वर्षीय रिंकू पुत्र निरंजन दोनों निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू के खिलाफ नशा तस्करी के 6 मामले और रिंकू के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में चिट्टे के मुख्य सप्लायर हैं।
डीएसपी भारत भूषण ने 134 ग्राम चिट्टा बरामद करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में जिला मंडी में यह अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी का मामला है।