Spread the love

बिलासपुर, करंट न्यूज़ : हिमाचल सरकार व पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार रोजाना बड़ी संख्या में नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। इसी कड़ी में जिला की स्वारघाट पुलिस टीम ने चार युवकों को 2 किलो 317 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला की स्वारघाट पुलिस टीम ने रविवार शाम को नेशनल हाईवे पर सुनहण के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।

इसी दौरान एक कुल्लू नंबर की टैक्सी एचपी 01के- 8149 मंडी की तरफ से आई पुलिस टीम में उसे चेकिंग के लिए रोका। उसकी चेकिंग करने पर डिक्की से 2 किलो 317 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में सवार चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय भीम सिंह निवासी गांव बेहड़, 26 वर्षीय चमनलाल निवासी गांव खलाओ व 26 वर्षीय देवराज निवासी सेगली तहसील बालीचौकी जिला मंडी तथा 26 वर्ष से राहुल निवासी गांव थरास तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयोग होने वाली कार को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!