Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : एक तरफ जहां संसद के अंदर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है तो दूसरी तरफ सदन के गेट पर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई।

बुधवार को छठवें दिन संसद के गेट के बाहर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अजीब घटना सामने आई। राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

संसद के गेट पर जोरदार नोकझोंक

दरअसल, जब राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सांसदों के साथ खड़े थे तो इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आते देख ‘गद्दार दोस्त’ कहा, जिसके बाद बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ बताया।

जानिए हुआ क्या था?

हुआ यूं कि जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे, तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनको दूर से देखकर कहा, ‘देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इनका चेहरा देखो।’

इसके बाद बिट्टू के पास आने पर राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और कहा, ‘नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।’

‘देश के दुश्मन’, राहुल पर बिट्टू का पलटवार

राहुल गांधी के इस व्यवहार को देखकर बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और पलटवलार करते हुए उनको ‘देश का दुश्मन’ कह डाला। बिट्टू ने कहा कि उनका ‘देश के दुश्मनों’ से कोई वास्ता नहीं है। जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह तीखी बहस तब शुरू हुई जब रवनीत बिट्टू ने विरोध कर रहे सांसदों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘वे ऐसे बैठे हैं मानो उन्होंने कोई युद्ध जीत लिया हो।’ बता दें कि रवनीत बिट्टू साल 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!