Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : हिमाचल सरकार व पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत लगातार पुलिस तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। रोजाना चिट्टा व चरस तस्कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

उसी कड़ी में मंडी जिला की हटली व जोगिंदर नगर पुलिस ने एक किलो 545 ग्राम चरस के साथ दो अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में जिला की हटली पुलिस ने नेरचौक-जाहु सुपर हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसमें सवार तीन युवकों की चेकिंग करने पर एक किलो 389 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय जीवानंद निवासी गांव डिंगली, 38 वर्षीय ईश्वर दास निवासी गांव बसुट तथा 23 वर्षीय तीर्थराज निवासी गांव चुढार तहसील बाली चौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है।

वहीं दूसरे मामले में जोगिंदर नगर पुलिस टीम ने हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसे 148 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मंजीत कुमार निवासी गांव सुभाषपुर डाकघर तियाम्बल तहसील जसवां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!