Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर शिमला की पुलिस टीम ने 3.87 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई हिमेश अपनी टीम के साथ ऑकलैंड टनल की तरफ गश्त कर थे।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चैप्सली एस्टेट क्षेत्र के एक मकान में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही एएसआई हिमेश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ तुरंत मौके पर छापेमारी की।

पुलिस टीम जब चैप्सली एस्टेट स्थित कंवर निवास की चौथी मंजिल पर पहुंची। कमरे में मौजूद 2 युवक की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 3.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

इसके अलावा मौके से सिरिंज, फॉयल पेपर और वजन ताेलने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिलने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपी केवल चिट्टा बेचने का भी काम करते थे।

आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय सत्यम निवासी आनी और 18 वर्षीय सूर्यांश निवासी पटरना, कुंडूगढ़, आनी व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर उन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!