Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : नव वर्ष के पहले दिन जिला की मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर कांडा के पास एक वाहन के खाई में गिर जाने से दो नाबालिग लड़कियां व तीन युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक व दो नाबालिग युवतियां टाटा नैनो कार में सवार होकर जंजैहली की तरफ जा रहे थे।

इस बीच जब उनकी कार कांडा के पास पहुंची। तो नवानी मोड पर कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांचों युवक व युवतियां गंभीर घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को निकाल कर बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान 18 वर्षीय तरुण, 20 वर्षीय आर्यन राणा, 19 वर्षीय हिमांशु, 15 वर्षीय सिमरन तथा 15 वर्षीय याशिका के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!