रामपुर (शिमला), करंट न्यूज़ : जिला के उप मंडल रामपुर के अंतर्गत झाकड़ी पुलिस थाने की पुलिस टीम ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ज्यूरी सराहन लिंक रोड पर क्यार के समीप एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तो उसके कब्जे से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सागर पुत्र करम चंद निवासी गांव डुमी डाकघर बोंडा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।