Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : क्रिसमस के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते जहां मनाली में देश दुनिया के सैलानियों की भरमार है। तो वहीं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्व भी मनाली पहुंच गए हैं।

हालांकि मनाली पुलिस की मुस्तादी के चलते अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी के चलते मनाली पुलिस ने बीती शाम देह व्यापार के अनैतिक धंधे का पर्दाफाश किया। जबकि इसके पूर्व भी मनाली राम बाग में कुछ महिलाओं व दलालों को पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम को मनाली थाना की पुलिस टीम सिमसा चौक की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को अपने खबरियों से जानकारी मिली कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है।

जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपियों को गाड़ी से धर दबोचा। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है। जबकि दो आरोपियों को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ जोगी पुत्र कन्हैया परमार निवासी 2/1 सपलू मोहल्ला रायपुर कल बरई तहसील घाटीगांव जिला ग्वालियर तथा 22 वर्षीय धर्मेंद्र सोलंकी उर्फ छोटू पुत्र छत्रपाल सोलंकी निवासी गांव और डाकघर केरुआ तहसील मितरवार जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है।

जबकि रेस्क्यू की महिलाएं ऋषिकेश, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश से संबंध रखती है, जिन्हें स्थानीय स्वयंसेवी संस्था के हवाले किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच मनाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नव वर्ष सेलिब्रेशन के मद्देनजर मनाली में सैलानियों का सैलाब उम्र आया है। जिसके चलते इस तरह के अनैतिक कारोबार करने वाले भी मनाली में अपना गलीज़ धंधा चलाने की फिराक में रहते हैं।

लेकिन इस बार मनाली पुलिस की मुस्तैदी के चलते इस तरह के सामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!