शिमला : हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 30 दिसंबर को 11 बजे राज्य सचिवालय शिमला में होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश हित से अनेक मसलों पर अहम फैसले होंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर फैसला होगा।

नए वर्ष में लागू की जाने वाली योजनाओं पर भी निर्णय होंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों व पेंशनरों से जुड़े मसलों पर भी कैबिनेट की बैठक में निर्णय हो सकते हैं।