कुल्लू, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्लू पुलिस की टीम ने एक घर में छापामारी करते हुए तीन युवकों को 23 ग्राम चित्त के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू थाना की पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला मुख्यालय के साथ लगते अप्पर बदाह में एक मकान में छापामारी की।
वहां पर एक कमरे में किराए पर रह रहे योगराज के साथ दो अन्य युवक मौजूद थे। कमरे की तलाशी लेने पर 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय योग राज पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव खड़ाहन, डाकघर हुरला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, 22 वर्षीय सन्नी दयोल पुत्र बेली राम, निवासी गांव परवाड़ी, डाकघर तुंग, तहसील बंजार, जिला कुल्लू व 24 वर्षीय तुषार पुत्र स्व. अजय कुमार, निवासी गांव शाड़ाबाईं, डाकघर व तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि पता चल सके कि वह चिट्टा किस से लाये थे और उनके गिरोह में कौन कौन शामिल हैं।