Spread the love

ग्रामीणों ने निस्वार्थ सहयोग के लिए फाउंडेशन का जताया आभार

बंजार (कुल्लू), करंट न्यूज़ : जिला के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के दूर दराज गांव झनियार में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना से कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दुखद समय में ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फ़ाउंडेशन नारकंडा ने आगे बढ़कर आग से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई है।

फ़ाउंडेशन के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता और हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी झनियार गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेकर हाल जाना।

इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता ने पांच लाख सताइस हजार रुपय की सहायता राशि प्रदान की है। जिसमें 17 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 31,000 रु. की आर्थिक मदद दी गई। इसके अतिरिक्त आग में क्षतिग्रस्त हुए गांव के मंदिर की मरम्मत के लिए 51,000 की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की गई।

इस मानवीय पहल के लिए हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की राज्य अध्यक्षा विद्या नेगी, एपीएमसी जिला कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत नोहाँडा के प्रधान अंकुश शलाठ, समाज सेविका भीमा देवी, लता देवी और वार्ड सदस्य कैलाश चंद, बेली राम, करदार प्रताप सिंह, दीपा देवी, प्रेमा देवी, ब्रिज लाल, रेलु राम, डाबे राम, शिव राम, जीवन लाल, दीना नाथ, सुरेश कुमार सहित पूरे झनियार गांव के निवासियों ने राजेश कुमार गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

गांववासियों ने कहा कि इस कठिन समय में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ग्रामीणों ने इस निस्वार्थ सहयोग को मानवता की मिसाल बताया है।

राजेश कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!