सोलन, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने कुल्लू जिला के निरमंड निवासी दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पिछले दिन सोलन पुलिस की SIU टीम जब सोलन शहर, सपरून, आंजी तथा शमलेच की तरफ गश्त पर थी। तो इस दौरान पुलिस टीम को अपने खबरियों से एक गाड़ी में सवार दो लोगों के पास चिट्टा होने की सूचना मिली।
जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षा शालिका आंजी के समीप नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान परवाणू की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी को चेकिंग के लिये रोका गया। तो उसमें सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनसे 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गौरव सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय जन्मेंदर सिंघा पुत्र सुरेंदर सिंघा निवासी गाँव पीपलहट्टी डाक. व तह. निरमंड जिला कुल्लू व 26 वर्षीय राकेश वर्मा पुत्र बिखम राम निवासी गाँव कंथाडा, डाक. व तह. निरमंड जिला कुल्लू हि०प्र० के तौर पर हुई है। को 4.74 ग्राम चिट्टा
दोनों को गिरफ़्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चिट्टे को सोलन शहर में छात्रों व युवाओं को बेचने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया।आरोपियों के पूर्व अपराधिक् रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।