Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का गैरसरकारी सदस्यों के तौर पर चयन हुआ है।

सरकार द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक केसर सिंह ठाकुर, नरेश मिन्हास ज्योति प्रकाश, फर्म देव ठाकुर, भागीरथ सकलानी व सुंदर सिंह को जन शिकायत निवारण जिला कमेटी का गैरसरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

इन सभी कांग्रेस नेताओं ने उनके चयन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। कहा कि वह इस समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!