मंडी, करंट न्यूज़ : हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व मण्डी साक्षरता एवम् जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में “युवा बचाओ भविष्य बचाओ” अभियान के तहत निकाले गये कला जत्था द्वारा आज जिला के शहीद सूबेदार खेम राज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साईगलू के प्रांगण में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जानकारी देते हुए साक्षरता समिति की जिला सचिव सुनीता बिष्ट ने बताया कि इस मौके पर कला जत्था कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सुरक्षा बारे संदेश दिया गया।
इस मौके पर खँड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेखर कपूर, उर्मिला व लता, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, उप-प्राधानाचार्य भारती कपूर मौजूद रहे।
इनके अलावा ज्ञान विज्ञान समिति सदर ईकाई सचिव चंद्रावती, सह सचिव विनय कुमारी व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति कार्यकर्ता अंजली, रणजीत, तुलसी, विमला, दुर्गा, सुनीता गुमरा, बबली, गगना, सुनीता, बिमला, नर्वदा, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद रहे।
जबकि, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह, कला जत्था प्रभारी गजेन्द्र शर्मा एवं नवीन शर्मा, कलाकार मान ठाकुर, रित्विक ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, मनी राम, आशा राम, शिव राम, चेत राम, अनुराग, हीना, दीया व भीष्मा तथा स्कूल के स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं सहित 300 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
कला जत्था के कार्यक्रम को आगामी गति देने के लिए वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने लगभग 6000 से ज्यादा की सहयोग राशि दान दी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की संपूर्ण टीम द्वारा समस्त उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।