Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को हर महीने अपनी पेंशन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जबकि उम्र के इस दौर में उन्हें पेंशन के लिए न भटकना पड़े, सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

क्योंकि सरकार के सभी विभागों से सेवा निवृत कर्मचारियों को हर महीने समय पर पेंशन मिलती है। लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के साथ सरकार लगातार सौतेला व्यवहार करती आ रही है। उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्हें मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

जिसकी वजह से उन्हें अपना उपचार करवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दुखद बात यह है कि प्रदेश सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। ऐसे में परिवहन निगम कर्मचारी अपने को बेहद असहाय महसूस कर रहा है।

जबकि, सरकार द्वारा हर बार घोषणा करने के बावजूद भी सेवानिवृत कर्मचारियों को महज लॉलीपॉप थमाया जा रहा है। जिसकी वजह से सेवानिवृत कर्मचारी अब सरकार के खिलाफ परिवार सहित आंदोलन करने की तैयारी में है।

यह बात बुधवार को पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश की राज्य परिषद की कुल्लू में आयोजित बैठक में मीडिया से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष देवराज ठाकुर ने कही।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!