Spread the love

हमीरपुर, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के तहत सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि3 लोग घायल हो गए है, जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम को हमीरपुर-शिमला हाईवे पर टियाले-दे-घट के पास एक कार के पैरापिट से टकरा गई। जिससे कार में सवार 5 गंभीर घायल हो गए। घायलों में दो पुरूष व तीन महिलाएं थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल दो पुरुषों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि तीन घायल महिलाओं का उपचार चला है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया जा रहा है कि यह सभी किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान 90 वर्षीय दूनी चंद व 70 वर्षीय रघुवीर दोनों निवासी अमनेड़ जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!