मनाली, करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक बड़ा रोचक मामला सामने आया है। मनाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में हुए एक जानलेवा हमले की घटना में वांच्छित फरार चल रहे दो सिपाहियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
मिली जानकारी के मुताबिक राजन सिंह और मनोज यादव कपिल वस्तु कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर (चंपापुर) निवासी रजनीश पटेल पर हुए हमले के मामले में वांछित हैं।
जानकारी देते हुए मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उन्हें यूपी के सिद्धार्थनगर पुलिस को सौंप दिया।