Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : जगतसुख सहकारी सभा के चुनाव में जगतसुख के ही डीआर जोशी दूसरी बार सभा के अध्यक्ष बने। इस सहकारी सभा का गठन आजादी से पहले क्षेत्र में कृषि व बागवानी को बढ़ाना देना के चलते 1946 में हुआ था।

सहकारी सभा की गठित नई कार्यकारिणी में उप प्रधान जय देई, कोषाध्यक्ष भागवत कायस्था, कार्यकारिणी सदस्य निमत राम व तीर्थ राम शर्मा को बनाया गया है। डीआर जोशी ने बताया कि अंग्रेजों के समय 1946 में पंजीकृत हुई सहकारी सभा को फिर से सक्रिय किया जाएगा।

सभा की मजबूती देने को अधिक से अधिक बागवानों व किसानों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों व बागवानों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों के साथ मिलकर सोसायटी को मजबूती प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!