करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में पाठशाला प्रबन्ध समिति एसएमसी की एक अहम बैठक प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परस राम चौहान की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से परस राम चौहान को राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी की पाठशाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि प्रधानाचार्य लालमन चन्देल को सचिव बनाया गया।
इसके अलावा देवेंद्र ठाकुर प्रवक्ता, प्रेम चंद, जगदीश चंद, मस्त राम, उषा देवी, निकी देवी, विमला देवी, हीरा देवी, रीना, निर्मला देवी, उतरा देवी, धर्मा देवी, आशा देवी, डोलमा देवी, दलीप सिंह, तेजा नन्द, अजीत कुमार व आशा कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर प्रधान परस राम चौहान ने पुनः एसएमसी की कमान उनको सौंपने के लिये सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पाठशाला के बेहतर प्रबंधन के लिये सभी के सहयोग से हमेशा तत्पर रहेंगे।