ऊना, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक गाड़ी से 789 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने हैड कांस्टेबल योगेशदीप के नेतृत्व में लोअर बसोली में नाकाबंदी की हुई थी।
टीम द्वारा वाहन की चेकिंग भी की जा रही थी। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 789 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार युवकों की पहचान पवन व बलबीर सिंह निवासी गांव मकरैड तहसील बंगाणा जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।