Spread the love

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अप्रैल माह में सेवानिवृत होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की कम्यूटेशन नहीं रोकी जाएगी। कहा कि आज 1500 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सभी को कम्यूटेशन का लाभ मिलेगा। लेकिन भविष्य में कर्मचारियों को कम्यूटेशन देनी है या नहीं, इस पर कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्यूटेशन के मामले पर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई है। कमेटी ने कुछ सिफारिशें की हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को 40 फीसदी पेंशन एडवांस पर भी विचार करने की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट सब कमेटी ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली कम्यूटेशन को बंद करने की सिफारिश की है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में इसके साथ ही सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। उसके बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!