Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के तहत धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में भारी भूस्खलन होने से समाचार लिखे जाने तक छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भूस्खलन गुरूद्वारा साहिब के सामने सड़क में हुआ है। जिसमें एक बड़ा पेड़ भी मिटी व मलबे के साथ गिरा है।

जानकारी देते हुए कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं तथा आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस व अग्निशमन दल बचाव टीमों के साथ मौके पर हैं तथा वह भी घटना स्थल पर पहुंचने वाले हैं। फिलहाल हादसे की पूरी जानकारी अभी मुहैया नहीं हो पाई है। विस्तृत जानकारी के लिए बन रहे करंट न्यूज़ के साथ…।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!