Spread the love

शिमला : हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को ओकओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री के साथ संगठन को लेकर चर्चा की। इस दौरान सुक्खू ने उनको संगठन के लिए कुड नाम सुझाए। उसके बाद मुख्यमंत्री और रजनी पाटिल हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि रजनी पाटिल दो दिन तक शिमला में रहीं। इस दौरान उन्होंने शिमला पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में चर्चा की। सोमवार को वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को रिपोर्ट सौंपेगी।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का प्रारूप लगभग तय हो चुका है। हाईकमान से चर्चा के बाद सूची जारी होगी। बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी जाएगी। लेकिन कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा।

बैठक में सरकार व संगठन के बीच तालमेल न होने का मामला उठा था। रजनी पाटिल ने आश्वासन दिया था कि वह शीर्ष नेतृत्व के समक्ष इस मामले को रखेंगी। हाईकमान अगले एक-दो दिनों के भीतर ही इसे लेकर समन्वय समिति का गठन करेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!