Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी दी कि जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकतर स्थानों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बताया कि जिला में मणिकर्ण घाटी को छोड़कर बिजली बहाल कर दी गई है। मनाली में प्रीणी तक बिजली के सब स्टेशन तक बहाल कर दी गई है। जिला में कुल 112 सड़कें तथा 975 डीटीआर बाधित हैं। जिनमें आनी में 11 व थलौट में 33 डीटीआर बाधित हैं। बिजली बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

पाहनाला में बादल फटने से तीन वाहनों की क्षति होने की जानकारी प्राप्त हुई है। लेकिन जान का कोई नुकसान नहीं है।

तोष में जीरा नाला में रुके हुए पानी का निकास हो गया है। इसलिए वहां पर फ़िलहाल कोई खतरा नहीं है।

शनिवार 1 मार्च को बंजार, कुल्लू, मनाली में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आनी और निरमंड में मौसम को देखते हुए अलग से निर्णय लिया जाएगा।

बताया कि सरवरी खड्ड के उफान पर होने से पार्किंग में खड़े दो वाहनों को क्षति हुई है। वहीं पाहनाला में पानी बढ़ने से दो वाहनों का नुकसान हुआ है।

जबकि गांधी नगर नाले में पानी के साथ भारी मलबा आने से सड़क किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा है। औट-लुहरी एनएच जलोड़ी में बंद है। कुल्लू मनाली सड़क लेफ़्ट बैंक में सड़क छरुड़ू के पास भूस्खलन के कारण बाधित है।

उपायुक्त ने मुताबिक मंडी जिला के अंतर्गत कुल्लू-मंडी के बीच सड़क बनाला व नौ मील में बाधित है। कुल्लू में एनएच मनाली की ओर रंगड़ी के पास बर्फ़ के कारण जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा अपने-अपने स्थान पर सुरक्षित रहें।

कहा कि शहर के साथ ही जिला में कई नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में इनके नजदीक न जाएं। कोई परेशानी हो तो जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण को आपातकालीन
नम्बर 225630,225631,225632 पर कॉल करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!