Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित कब्रिस्तान में मंडी के एक युवक की कथित नशीले पदार्थ के सेवन से मौत होने का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार संजौली में कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्धावस्था में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। क्योंकि मौके से पुलिस को नशे का सामान भी मिला है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल निवासी बलद्वाड़ा जिला मंडी के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह ढली पुलिस थाना में सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास एक युवक बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

घटनास्थल से पुलिस को शराब और अन्य नशीली सामग्री मिली है। पुलिस ने शव को आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि संजौली में मिले युवक के शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!