Spread the love

आनी (कुल्लू), करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लूके आनी उपमंडल के तहत चिट्टे की ओवरडोज से हुई एक युवक राहुल ठाकुर की मौत मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इनमें एक चिट्टा सप्लायर है। जिसने 3 युवकों को चिट्टा बेचा था। पुलिस के अनुसार चिट्टा सप्लायर लुहरी निवासी 33 वर्षीय गुड्डू राम पुत्र मस्त राम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि 24 वर्षीय क्षितिज वर्मा निवासी शाणी और 27 वर्षीय विनय ठाकुर निवासी शौचा निवासी बानी जिला कुल्लू को अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई मृतक राहुल ठाकुर की मां की शिकायत पर की है।

गौरतलब हैं कि बीते मंगलवार सुबह आनी अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए युवक राहुल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक की मां ने आशंका जताई थी कि नशे की ओवरडोज से उसके बेटे की मौत हुई है।

महिला ने पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई शिकायत बताया कि उसे पता चला कि राहुल ने लुहरी मोड़ पर किसी व्यक्ति से चिट्टा खरीदा था। उस समय राहुल के साथ क्षितिज और विनय भी थे।

तीनों ने रात को गाड़ी में बैठकर चिट्टे का सेवन किया। जिस कारण उसके बेटे की मौत हो गई। महिला ने कहा कि यदि दोनों युवक उसके बेटे की तबीयत बिगड़ते ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी।

फिल्हाल आनी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चिट्टा सप्लायर गुड्डू राम से पूछताछ में जुट गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ में चिट्टा तस्करों के बड़े गिरोह का ख्ुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!