Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

एसबीआई पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का केवल किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

एसबीआई पीओ पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/ एसटी एवं एक्स सर्विसमैन को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 10/ 13/ 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना अप्रैल 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

SBI PO Apply Online Link

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स प्रदान की जा रही हैं-
एसबीआई पीओ भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।

इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसमें से रेगुलर पदों के लिए 586 पद और बैकलॉग वैकेंसी के लिए 14 पद आरक्षित हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!