Spread the love

शिमला, करंट न्यूज: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही अवैध खनन की शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए उद्योग विभाग ने अवैध खननकारियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के निदेशक डॉ. यूनुस ने बताया कि प्रदेश अवैध खननकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व शिकायत सीधे उद्योग विभाग से कर सकेंगे, जिन पर तुरंत कार्रवाई होगी।

डॉ. यूनुस ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों और शिकायतों की सूचना कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 89885-00249, फोन नंबर 0177-2990575 और ई मेल geologicalwing@gmail.com पर भेज सकता है।

शिकायत से संबंधित फोटो या वीडियो के अलावा अन्य जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!