Spread the love

चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय उपमंडल पांगी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाला सड़क मार्ग वाया साच दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल सार्वजनिक सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के मुताबिक उन्होंने बताया कि एसडीएम पांगी (किलाड़) को निर्देशित किया है कि साच दर्रे पर तापमान शून्य से नीचे गिरना शुरू हो गया है। खास तौर पर सुबह और शाम के समय सड़क की सतह बर्फीली हो जाती है और अचानक बर्फबारी के कारण यात्रियों के फंसने की संभावना बढ़ जाती है।

इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से साच पास सड़क को आगामी आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में एसडीएम पांगी ने यात्रियों को वर्तमान मौसम की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी करने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!