Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरने को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा तय की गई अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीक सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए।

इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।

क्लर्क के 63 व स्टेनोग्राफर के 52 पद

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके अलावा के ड्राइवर के कुल 6 पद रेगुलर तौर पर भरे जाने हैं। वहीं, 66 पद चपरासी के भरे जाएंगे। इसमें 64 पद रेगुलर और 2 पद दैनिकभोगी के तौर भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों में पे मेट्रिक 18 हजार से 81,200 तय किया है।

नोटिफिकेशन देखें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!