सोलन/ संसारपुर टैरस, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए हिमाचल पुलिस ने 293 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पहले मामले में पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम गश्त व नाकाबन्दी पर क्षेत्र में गलोग में थी। तो एक पिकअप एच.पी.-63ए-0542 शिमला की तरफ से आई।
जानकारी देते हुए सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पिकअप की चेकिंग के दौरान पिकअप में से 143 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिनमें 75 पेटी अंग्रेजी व 68 पेटी देसी शराब बरामद हुई। बताया कि पिकअप चालक शराब के संदर्भ में कोई भी लाईसेंस व कागजात पेश नहीं कर सका।

वाहन चालक की पहचान 26 वर्षीय अक्षय पुत्र देवी लाल निवासी गांव मजाट डा. टुटु तह. व जिला शिमला व इसके सहयोगी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुरेश कुमार पता उपरोक्त के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने शराब में पाए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
व्हीं, दूसरे मामले में थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के तहत मंगलवार सुबह पौंग बांध बैरियर पर संसारपुर टैरस पुलिस ने एक पिकअप से अवैध शराब की 150 पेटियां बरामद की। पुलिस ने पिकअप गाड़ी सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सुबह एक पिकअप गाड़ी जोकि संसारपुर टैरस से जसूर की तरफ जा रही थी, जिसको जांच के लिए रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसमें से 150 पेटी शराब बरामद की है। जिसमें 10 पेटी अंग्रेजी और 140 पेटी देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक चालक शराब के संदर्भ में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपित चालक की पहचान अंकित राणा निवासी गांव टिक्कर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।