शिमला : प्रदेश पुलिस विभाग ने 14 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कांस्टेबल आशुतोष कुमार को फिफ्थ से सैकेंड आईआरबी, पूजा शर्मा शिमला से टीटीआर, सन्नी कुमार टीटीआर से ऊना, नरेश कुमार लाहुल-स्पीति से स्टेट विजिलेंस व वीनस कुमारी को फिफ्थ से फोर्थ आईआरबी स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह एचएएसआई थार्चेन छेरिंग को स्टेट विजिलेंस से लाहुल-स्पीति व हरदेव सिंह को सीआईडी से थर्ड आईआरबी, एचएचसी कुलवीर सिंह को बिलासपुर से सीआईडी, गर्गेश कुमार को स्टेट विजिलेंस से सीआईडी में भेजा गया है।
जबकि गीता वर्मा को शिमला से सीआईडी, पवना देवी को कांगड़ा से सीआईडी, विजय कुमार को सीआईडी से सिक्सथ आईआरबी, एचसी बलबीर सिंह को सीआईडी से थर्ड आईआरबी व पवन कुमार को बिलासपुर से फर्स्ट आईआरबी भेजा गया है।