कुल्लू, करंट न्यूज : बुधवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर स्थित कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण सरंक्षण के संदर्भ में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस वर्ष तय पर्यावरण की थीम संदक त्मेजवतंजपवद , क्मेमतजपपिबंजपवद ंदक क्तवनहीज त्मेपससमदबम से संबंधित मसलों को लेकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य मुख्यतः पर्यावरण के सरंक्षण पर आमजनमानस का ध्यान केंद्रित करना है।

बताया कि पर्यावरण में दिन प्रतिदिन क्षति हो रही है। इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इको क्लब के छात्रों द्वारा सुंदर डांस एवं स्लोगन द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सभी छात्र, छात्राएं व नौनिहाल हरे परिधान में दिखे।
इनके साथ ही सभी अध्यापक व अध्यापिकाएँ भी हरे परिधान में स्कूल आए थे। स्कूल के सभी छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए सभी को पेड़ बचाने का संदेश दिया।

स्कूल के प्रबंधक सुरेश कुमार व प्रधानाचार्य रीतू सुरेश कुमार ने इको क्लब के सहयोगी अध्यापक संजना एवं मोनिश के इस प्रयास की सरहाना की। उन्होंने इस सुंदर प्रस्तुति को पेश करने और छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में पर्यावरण के महत्व को बताते हुए अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।