Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : लोकसभा चुनाव 2024 की मंडी संसदीय क्षेत्र की मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। कुल्लू जिले से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को 1,22,797 मत मिले। जबकि कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 1,19,311 मत प्राप्त हुए।

प्राप्त सूचना के अनुसार कांग्रेस सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर के कुल्लू विस क्षेत्र से कंगना रणौत को कुल मत 36,529 प्राप्त हुए। यहां विक्रमादित्य सिंह को 29,657 मत पड़े। कुल्लू विस क्षेत्र में भाजपा की 6872 मतों की बढ़त रही।

जबकि मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को 28,735 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 26,782 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मनाली में भाजपा को 1953 मतों की बढ़त मिली।

इसी तरह से बंजार विधानसभा क्षेत्र में कंगना रणौत को 29,491 मत पड़े जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 26,502 मत हासिल हुए। बंजार में भी भाजपा ने 2989 मतों की बढ़त मिली।

आनी विस क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत को महज 28,042 मत ही मिल पाए जबहिक कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 36,370 मत मिले।

कांग्रेस को आनी में 8,328 मतों की बढ़त मिली। कुल मिला कर जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस की लाज रखी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!