बंजार (कुल्लू) : जिला के बंजार उपमंडल के तहत शराई में मायके से घर लौट रही एक महिला की अचानक गिर जाने से मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार उपमंडल के शलेगा गांव की महिला अपने मायके शराई गई हुई थी। जब वह शाम को मायके से अपने घर लौट रही थी, तो अचानक उसे सड़क चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गई।
इसके बाद उसे तत्काल बालीचौकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन कुल्लू अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय वीना देवी पत्नी टीकम राम निवासी गांव शलेरा बंजार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले जांच कर रही है।