फरीदाबाद, करंट न्यूज : भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर.पी. गोयल को दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल द्वारा पीएसयू अवार्ड ऑफ द ईयर 2023 के अंतर्गत ‘रोल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार गोयल को 4 जून को एनएचपीसी निगम मुख्यालय फरीदाबाद में प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि गोयल को एनएचपीसी में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उचित मान्यता और प्रशंसा स्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार ’मिनीरत्न ऑफ द ईयर’-मैन्युफैक्चरिंग’ श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया है।