धर्मचंद यादव
संपादक, करंट न्यूज़।
हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में नहीं तहरीर लिखने वाले कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए छः विधायकों में से अभी तक तीन विधायकों को हिमाचल की जनता ने आईना दिखा दिया है। उनकी राजनीति पर पहाड़ की जनता ने पूरी तरह से सवालिया निशान खड़े करते हुए उन्हें सबक सिखा दिया।

गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव के नतीजे में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में कांग्रेस विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को भाजपा से कांग्रेस में आए कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने धूल चटा दी। इस हार से राजेंद्र राणा के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़ा हुआ है।
उपचुनाव में भाजपा के कैप्टन रणजीत राणा को 28577 तो भाजपा के राजेंद्र राणा को 26403 मत मिले। इस तरह से राजेंद्र राणा को मात्र 2174 मतों से हार का स्वाद चखना पड़ा।
इसके साथ ही था उम्र भर कांग्रेस में रहने के बाद हाल ही में भाजपा की गोद में बैठे लाहुल स्पीति के दिग्गज नेता कहलाए जाने वाले रवि ठाकुर को उनकी ही शिष्य ने चुनाव मैदान ऐसी पटकनी दी कि उनका राजनीतिक करियर को ग्रहण लग गया। रवि ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर तीसरे नंबर पर रहे।
जबकि उनका वोट मार्जिन भी काफी शर्मनाक रहा। उनको मात्र 2934 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इससे साफ है कि लाहुल स्पीति की जनता ने जनमत का अपमान करने वाले रवि ठाकुर को सबक सिखाते हुए घर बैठने का फरमान सुना दिया है।

इसी तरह से गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायकी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश कालिया को भी वहां की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। कांग्रेस से बागी हो कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया 7970 मतों से हरा दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस के राकेश कालिया को 34785 व भाजपा के चैतन्य शर्मा को 26815 मत मिले।
हैरत इस बात की है कि लगभग डेढ़ साल पहले जो सभी विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और जनता ने उनपर पूरा भरोसा जताया था। लेकिन अपने निजी स्वार्थ के चलते इन्होंने जनमत का अपमान करते हुए कांग्रेस की विधायकी को छोड़कर छोड़कर भाजपा की गोद में जा बैठे। उन्हें उम्मीद थी कि पहाड़ की जनता फिर उन्हें स्वीकार लगी।
लेकिन यहां पर कांग्रेस से बागी विधायक जनता की भावनाओं को नहीं समझ पाए। क्योंकि अभी तक हिमाचल में इस तरह की राजनीतिक परिपाटी नहीं है की लोग बार-बार पार्टियां बदलने वालों को सिर माथे बिठाए।
इसी का नतीजा हुआ कि पहाड़ की जनता ने ऐसे स्वार्थी नेताओं को अपना जनमत देने से पूरी तरह संकोच किया और उनके राजनीतिक भविष्य पर भी प्रष्न चिन्ह लगा दिया है। ताकि वह भविष्य में फिर से जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ न कर सकें। वही कांग्रेस को अपने प्रत्याशियों की जीत से काफी राहत मिली है।
खास तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस जीत से काफी सुकून मिला है। फिलहाल यह साफ हो गया है कि पहाड़ की जनता इस तरह के दल बदलु नेताओं को पसंद नहीं करती है।