Spread the love

शिमला/हमीरपुर/केलंग : मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना शुरू हुई।

जिसमें समाचार लिखे जाने तक विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। पढ़े विस्तृत रिपोर्ट…….

हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम

हिमाचल प्रदेश से उपचुनाव के लिए तीन सीटों पर नतीजे आ गए हैं। सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत राणा जीते हैं। राजेंद्र राणा की हार हुई है। वहीं, गगरेट से भाजपा के चैतन्य शर्मा भी हार गए हैं। वहां कांग्रेस के राकेश कालिया को जीत मिली है।

इसके साथ ही लाहुल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा की जीत हुई है। वहीं, धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा, बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल आगे चल रहे हैं। कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा आगे चल रहे हैं।

सुजानपुर में कांग्रेस की पहली जीत

सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह राणा जीत चुके हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत 2195 वोट से जीते।
कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा- 28,305
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा- 26,110

लाहुल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा जीती

लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को 8877 मत मिले हैं। वहीं, आजाद प्रत्याशी डॉक्टर रामलाल मारकंडा को 7091 मत मिले हैं। भाजपा के रवि ठाकुर को 2934 वोट मिले हैं। वहीं, नोटा में 75 पड़े हैं।

गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया की जीत

गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 34785 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के चैतन्य शर्मा को 26815 वोट मिले है। नोटा में 599 पड़े हैं।

धर्मशाला विधानसभा सीट

धर्मशाला में सुधीर शर्मा चौथे राउंड तक 2797 मतों से आगे। सुधीर शर्मा को 16,699 और देवेंद्र जग्गी को 13,578 और राकेश चौधरी को 2022 मत मिले। वहीं, नोटा में 249 वोट पड़े हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!