Spread the love

केलंग, पीआर न्यूज : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में 1 जून को लोकसभा व विधानसभा चुनाव के उपरांत स्पीति उप मंडल की ईवीएम मशीनों को काजा स्ट्रांग रूम से मतगणना के लिए आज वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से केलंग मुख्यालय में पहुंचाया गया।

राहुल कुमार ने बताया कि स्पीति उप मंडल के 29 मतदान केंद्रों में मतदान के उपरांत लाई गई मशीनों को एडीएम काजा राहुल जैन व सुरक्षा बलों की निगरानी में आज कड़ी सुरक्षा में स्तिंगरी हेलीपैड में उतारा गया।

वहां से केलंग मुख्यालय में स्थित लोकसभा व विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सहायक रिटर्निग अधिकारी जाँच प्रक्रिया को अंजाम देंगे। 3 जून को मतगणना का पूर्वाभ्यास किया जाएगा और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी की जाएगी।

4 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना आरंभ की जाएगी। लोकसभा की मतगणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलंग में व विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना केंद्रीय विद्यालय केलंग में की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!