Spread the love

शिमला : जिला के जुन्गा-छलंडा-पीरन सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक कार के खाई में गिर जाने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑल्टो कार में सवार हो कर तीन लोग चायल से पीरन जा रही थी। इसी दौरान सेरगाता के समीप मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय जोगिन्द्र गांव पीरन के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान 31 वर्षीय साहिल शर्मा व 30 वर्षीय नीता राम के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह परमार ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार व घायलों को 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!