शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार रंग बदलता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम भारी बदलाव आता जा रहा है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 11-12 मार्च के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार व मंगलवार को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
जबकि 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसी तरह से 14 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।