Spread the love

करंट न्यूज़

संगड़ाह (सिरमौर)

जिला के संगड़ाह उपमंडल के तहत रजाना में बीती रात एक टिप्पर के खाई में लुढ़क जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 10 बजे माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर टटियाना नामक स्थान पर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण तुरन्त मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया।

बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क से नीचे ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टिप्पर एक गौशाला के ऊपर जा रुका। जबकि टिप्पर से थोड़े ऊपर दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हालात में थे। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकला और 108 एंबुलेंस द्वारा ददाहू अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र संत राम गांव बड़वाना और रामानंद पुत्र नेत्र सिंह निवासी रजाणा के तौर पर हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि टिप्पर हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे।

जिन्हें घायल अवस्था में ददाहू अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गये हैं।

वहीं, तहसीलदार प्रोमिला धीमान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25 हजार फौरी राहत राशि दी गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!