करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की भुंतर पुलिस ने एक युवक को 623 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर थाने की एक टीम गड़सा घाटी के नीणू नाला की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पैदल आ रहे एक युवक को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी लेने पर उससे 623 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गोकल चन्द उर्फ पालू पुत्र नोमी राम निवासी गांव प्रेम नगर डाकघर ठेला तहसील भून्तर कुल्लू के तौर पर हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना भुंतर में मामला दर्ज करके पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।