Spread the love

करंट न्यूज़ ब्यूरो
शिमला

पिछले दिन कारोबारी निशांत शर्मा से जुड़े मामले के संदर्भ में प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू व कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को उनके पदों से हटाए जाने के संदर्भ में दिए गए आदेश के खिलाफ डीजीपी संजय कुंडू सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रदेश हाई कोर्ट ने निशांत शर्मा से संबंधित मामले को लेकर निष्पक्ष जांच के संदर्भ में हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू तथा कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को उनके पदों से हटाए जाने के निर्देश प्रदेश सरकार को दिए हैं।

इस आदेश के खिलाफ डीजीपी संजय कुंडू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि अभी उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट नहीं हुआ।

लेकिन डीजीपी द्वारा इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहुंच जाने मामला फिलहाल उलझता दिख रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!